मध्यप्रदेश के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर आज बुधवार को विधान सभा के सेंट्रल हाल में विधान सभा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ ।आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधान सभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा,मंत्री श्री विश्वास सारंग, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के तीन सुपुत्र श्री ओम प्रकाश सखलेचा (विधायक),श्री राजकुमार सखलेचा,श्री विजय कुमार सखलेचा, विधायकगण श्री भगवान दास सबनानी, श्री विष्णु खत्री एवं अपर सचिव श्री मयंक वर्मा सहित बड़ी संख्या में विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। (04/03/2026)








