मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष स्व. श्री यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंती पर आज रविवार को विधान सभा के सेंट्रल हाल में विधान सभा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ ।आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला शर्मा तथा अन्य परिवार जनों सहित बड़ी संख्या में विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।


