मध्यप्रदेश विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक समिति की सभापति श्रीमती अर्चना चिटनिस के सभापतित्व में आज विधान सभा भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सम्माननीय सदस्यों, श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी,श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री सुशील कुमार तिवारी,श्री फूलसिंह बरैया,श्री नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर एवं श्री केशव देसाई ने सहभागिता की। माननीय सभापति द्वारा समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विधान सभा सचिवालय द्वारा माननीय सदस्यों को समिति की कार्यप्रणाली एवं सरकारी उपक्रमों की समीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार श्री श्रीरामहित भी उपस्थित रहे। (11/05/2026)