विधान सभा सचिवालय

मध्यप्रदेश

समाचार

 

विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन

                     

                                                                                             भोपाल,12 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष माननीय श्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर ने आज रविवार पूर्वाह्न विधान सभा के सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने संसदीय और पत्रकारिता के क्षेत्र में अध्ययन की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि दोनों क्षेत्रों में अध्ययन की प्रवृति बढ़ना चाहिए। अध्ययन की कमी से न तो विषयों का प्रभावी प्रवर्तन हो पाता है और न ही विधायिका के सदनों में सार्थक सारगर्भित चर्चा हो पाती है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरिमोहन मोदी और महासचिव वीरेंद्र सिन्हा ने श्री तोमर को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया और अपेक्षा की कि वे समस्याओं के समाधान के लिए शासन को निर्देशित करेंगे।                                             

इस संक्षिप्त कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ  विधान सभा की कार्यप्रणाली पर विमर्श किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया । उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि शासन पत्रकारों की सुरक्षा के संबंध में कानून बनाने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है ।जहां तक विधासभा के पुरस्कारों का सवाल है इस पर भी विचार चल रहा है । इस समारोह में पत्रकारगण मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने आज विधान सभा में वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिमोहन मोदी सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारगणों में सर्वश्री कैलाश गौड, चन्द्रहास शुक्ल एन.पी. अग्रवाल, रामेश्याम अग्रवाल, भूपेन्द्र निगम, गिरीश उपाध्याय, शिव हर्ष सुहालका, दिनेश चन्द्र जोशी, संजय प्रकाश शर्मा,वीरेन्द्र सिन्हा, प्रेम नारायण प्रेमी, विनोद श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला,पुरुषोतम सोढ़ानी, बालमुकुन्द भारती, आत्मदीप, सनत कुमार जैन, विश्वंभर शुक्ल एवं  विजय दास उपस्थित रहे।

 

विस जसं 26 

                                                                                                         नरेंद्र मिश्रा 

                                                                                                        अवर सचिव