आज विधान सभा में शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की बैठक माननीय सभापति श्री हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें माननीय सदस्य श्री विष्णु खत्री, श्री राम निवास शाह श्री राजन मंडलोई श्री गौरव सिंह प्रमुख सचिव श्री अरविन्द शर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आश्वासन समिति की प्रथम बैठक पर मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविन्द शर्मा द्वारा सभापति एवं अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा समिति के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए सुझावों से समिति को अवगत कराया गया। आज की बैठक में समिति ने 5 विभागों का साक्ष्य रखा था। (15/04/2026)