मध्यप्रदेश विधान सभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज 16 जून 2026 को विधान सभा भवन में समिति के सभापति माननीय  श्री रमेश मेंदोला  के सभापतित्व में संपन्न हुई जिसमें माननीय सदस्यगण श्री सचिन बिरला, श्री अनिल जैन निवाड़ी, श्री केशव देसाई, चौधरी सुजीत मेरसिंह ने सहभागिता की। बैठक के आरम्भ में विधान सभा के अपर सचिव श्री उमेश शर्मा द्वारा समिति के माननीय सभापति एवं सदस्यगणों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा समिति की भूमिका, उसका कार्य क्षेत्र, कार्यप्रणाली आदि की विस्तृत जानकारी समिति को दी गई.