मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कैलाशनाथ काटजू जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज 17 जून 2026 को विधान सभा के सेंट्रल हॉल में "पुष्पांजलि कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मान. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य गणमान्यजन सहित विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


