मध्यप्रदेश विधान सभा की सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति की बैठक मान. सभापति विजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई। इस बैठक में माननीय सदस्य दिनेश राय मुनमुन एवं श्री नरेंद्र प्रजापति सहित मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविन्द शर्मा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है यह समिति माननीय सदस्यों के प्रोटोकॉल के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर परीक्षण कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करती है।(23/04/2026)




