मान. मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का स्वागत (27/04/2026)

 

 

---------------------------------------------------------------------

विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में आज 27 अप्रैल, 2026 को विधान सभा के एक दिवसीय आहूत सत्र में विधान सभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सपन्न हुई,जिसमें नारी शक्ति के वंदन हेतु महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए देश की संसद  एवं सभी विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जानें के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रस्तुत शासकीय संकल्प पर सदन में चर्चा हेतु विचार विमर्श हुआ। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायकगण श्री गोपाल भार्गव, श्री हेमन्त खण्डेलवाल, डॉ सीता सरन शर्मा, श्री अजय विश्नोई , श्री  हरिशंकर खटीक, श्री सोहनलाल वाल्मीकश्री यादवेंद्र सिंह ,श्री लखन घनघोरिया ,श्री उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। (27/04/2026)