विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
विधान सभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न
भोपाल दिनांक 29 जून 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक समिति के सभापति माननीय श्री राजेन्द्र पाण्डेय के सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सम्माननीय सदस्यों श्री अभय मिश्रा, श्री सतीश सिकरवार, श्री प्रदीप अग्रवाल एवं श्री विष्णु खत्री ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभापति द्वारा समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उल्लेखनीय है कि इस समिति का मुख्य कार्य महालेखाकार एवं संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा द्वारा स्थानीय नगरीय निकायों एवं पंचायती निकायों के द्वारा संपादित कार्यों का लेखा परीक्षण कर उनके संबंध में विधान सभा सदन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी


