विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ईश्वरदास रोहाणी जी की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि सभा
भोपाल, 30 जून, 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ईश्वरदास रोहाणी जी के जन्म दिवस अवसर पर आज विधान सभा के सेंट्रल हाल में विधान सभा की ओर से *"पुष्पांजलि कार्यक्रम"* का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव, विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन एवं विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी





