डॉ. मोहन यादव

माननीय मुख्‍यमंत्री, मध्यप्रदेश

( दिनांक 13.12.2023 से निरंतर)

 

पिता का नाम- श्री पूनमचंद यादव
जन्म तिथि- 25 मार्च , 1965
जन्म स्थान- उज्‍जैन
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
पत्नी का नाम- श्रीमती सीमा यादव
संतान- 2 पुत्र , 1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यता- बी.एस.सी., एल.एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
व्‍यवसाय- अभिभाषक, व्‍यापार, कृषि
अभिरुचि- पर्यटन, संस्‍कृति, इतिहास, विज्ञान, खेलकूद
स्थायी पता- (1)180, रविन्‍द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्‍दालपुरा, जिला-उज्‍जैन (म.प्र.) पिन-456006 (2) कार्यालय - 43, क्षपणक मार्ग, फ्रीगंज, जिला-उज्‍जैन (म.प्र.),
संपर्क- मोबाइल-9300915151, ई-मेल- cm[at]mp[dot]gov[dot]in, mohan.yadav[at]mpvidhansabha[dot]nic[dot]in
स्थानीय पता- मुख्‍यमंत्री निवास, 6, श्‍यामला हिल्‍स, भोपाल (म.प्र.)दूरभाष- (0755) 2442284, 2442222  


सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम-
       
सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्‍त-सचिव एवं 1983-84 में अध्‍यक्ष निर्वाचित. सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्‍जैन इकाई में नगर मंत्री. सन् 1986-87 में प्रदेश सहमंत्री और 1989-90 में प्रदेश मंत्री. सन् 1991-92 में परिषद के राष्‍ट्रीय मंत्री. सन् 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्‍य. सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्‍य. सन् 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उज्‍जैन संभाग प्रभारी. सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री एवं सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्‍य. सिंहस्‍थ 1992, 2004 एवं 2016 की केन्‍द्रीय समिति के सदस्‍य. सन् 2000-2003 में सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय उज्‍जैन की कार्य परिषद सिंडीकेट के सदस्‍य तथा शिक्षा,स्‍वास्‍थ्‍य,विकलांग पुनर्वास केन्‍द्रों में सक्रिय भागीदारी. सन् 2004 से 2010 तक उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष (राज्‍य मंत्री दर्जा). सन् 2006 में भारत स्‍काउट एण्‍ड गाइड के जिलाध्‍यक्ष एवं मध्‍यप्रदेश ओलम्पिक संघ के प्रदेश उपाध्‍यक्ष. सन् 2007 में अखिल भारतीय कुश्‍ती महासंघ के प्रदेश अध्‍यक्ष निर्वाचित. सन् 2011-2013 तक मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्‍यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा). भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्‍य. सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ के सह-संयोजक. सन् 2013 में विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित तथा सन् 2014 में विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, सन् 2015 में प्रश्‍न एवं संदर्भ समिति तथा सन् 2016 से 2019 तक प्राक्‍कलन समिति के सदस्‍य रहे. सन् 2015 में सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय में कोर्ट सदस्‍य निर्वाचित. सन् 2018 में पन्‍द्रहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020 को मंत्री पद की शपथ तथा मंत्री, उच्‍च शिक्षा विभाग रहे. उज्‍जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्‍मा गांधी पुरस्‍कार और इस्‍कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्‍मानित.

उच्‍च शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुख कार्य : देश में सर्वप्रथम राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्‍वयन. उच्‍च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश. ऑनलाईन शिक्षा के लिये लर्निंग मेनेजमेंट सिस्‍टम 36 से अधिक इनक्‍यूबेशन सेंटर एवं 54 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्‍थापना. चिकित्‍सा एवं अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों की हिन्‍दी में पुस्‍तकों का प्रकाशन एवं म.प्र.राष्‍ट्रीय औसत से अधिक सकल नामांकन अनुपात अर्जित करने में उल्‍लेखनीय योगदान.

मुख्‍यमंत्रित्‍व काल में प्रमुख कार्य : जल संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रारंभ. म.प्र. को नक्‍सल-मुक्‍त बनाने के संकल्‍प को साकार किया. म.प्र. औद्योगिकीकरण के लिए विशेष प्रयास-औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े जिलों में क्ष्‍ोत्रीय निवेश कॉन्‍क्‍लेव के माध्‍यम से औद्योगिक विकास का विस्‍तार, गरीब कल्‍याण मिशन का प्रारंभ. नारी सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के समर्थन में विधान सभा में संकल्‍प पारित करने के सूत्रधार. कृषि व विकास कल्‍याण वर्ष का आयोजन. देश के पहले नदी जोड़ो अभियान की संकल्‍पना को साकार करने के लिये उत्‍तर प्रदेश राज्‍य के साथ केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना, राज्‍स्‍थान के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना, महाराष्‍ट्र के साथ तापी-बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिये प्रभावी कार्य योजना. रोजगार सृजन की दिशा में प्रदेश को अग्रणी राज्‍य बनाया. नगरों के विकास हेतु सुनियोजित योजना का धरातल पर क्रियान्‍वयन. उज्‍जैन-इंदौर, भोपाल-सीहोर को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने के ठोस प्रयास.रबी विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 13.42 लाख किसानों से 104.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन. 41 वर्ष पुराने युनियन कार्बाइट के रासायनिक अपशिष्‍ट का विनिष्‍टीकरण. मध्‍यप्रदेश के धार जिले में कई वर्षों से लंबित भोजशाला विवाद निर्णीत हुआ.

स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य : 6 नवीन मेडिकल कॉलेज, 8 नवीन आयुर्वेदिक महाविद्यालय, 369 सांदीपनि विद्यालय, 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस का प्रारंभ. सामान्‍य नागरिक संहिता को राज्‍य में लागू करने के लिये विशेष कार्य.

धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक पुनर्गठन के लिये निर्णायक कदम : भगवान श्री राम वन गमन पथ और भगवान श्री कृष्‍ण पाथेय का निर्माण. उज्‍जैन में महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ एवं वर्ष 2024 में विश्‍व की पहली विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी की स्‍थापना. खगोलीय शोध व भारतीय कालगणना की पुर्नस्‍थापना हेतु वैज्ञानिकों के सहयोग से उज्‍जैन के समीप डोंगला में विश्‍वस्‍तरीय वेधशाला का निर्माण. आई.आई.टी. इंदौर के देश के पहले शोध आधारित सैटेलाइट कैंपस की उज्‍जैन में स्‍थापना में प्रमुख भूमिका. उज्‍जैन में चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा पर प्रतिवर्ष सम्राट विक्रमादित्‍य द्वारा प्रवर्तक विक्रम संवत के आधार पर भारतीय नववर्ष मनाने की परंपरा का श्रीगणेश. पुण्‍य सलिला मां क्षिप्रा तट पर विक्रमोत्‍सव के प्रतिवर्ष आयोजन के सूत्रधार. आध्‍यात्मिक एवं सांस्‍कृतिक जनजागरण के उद्देश्‍य से क्षिप्रा परिक्रमा.श्रीकृष्‍ण-सुदामा सांदीपनि यात्रा. श्री महाकालेश्‍वर से श्री गोरेश्‍वर महादेव (दंगवाडा) यात्रा का आयोजन.
उज्‍जयिनी का पर्यटन-(मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रकाशित) विश्‍वकाल गणना केन्‍द्र डोंगला (आचार्य वराहमिहिर न्‍यास द्वारा प्रकाशित) प्रकाशन-संकल्‍प,शुभकृत,क्रोधी,विश्‍वावसु,पराभव आदि पुस्‍तकों का प्रकाशन.भारतीय नववर्ष पर आधारित तिथि पत्रकों का प्रतिवर्ष प्रकाशन. सांस्‍कृतिक पौराणिक,ऐतिहासिक,पर्यटन आदि विषयों पर समाचार पत्रों,पत्रिकाओं में निरंतर लेखन.अमेरिका,इंग्‍लैण्‍ड,जर्मनी, जापान, थाईलैण्‍ड, चीन, नेपाल, भूटान, म्‍यांमार एवं अरब देशों की यात्रा की.

सन् 2023 में तीसरी बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित. दिनांक 13 दिसम्‍बर 2023 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ.

सम्‍प्रति- मुख्‍यमंत्री, मध्‍यप्रदेश शासन.